पीएम मोदी के नेतृत्व में देश की करोड़ों महिलाएं बनी आत्मनिर्भर, नारी शक्ति वंदन बिल से होगा महिलाओं का सर्वांगीण विकासः- डॉ. अल्का गुर्जर………………

भाजपा की राष्ट्रीय सचिव डॉ. अल्का गुर्जर दो दिन के प्रवास पर पहुंची मध्यप्रदेश, देवास और रतलाम में सामाजिक बैठकों सहित महिला सम्मेेलनों को किया संबोधित

पीएम मोदी के नेतृत्व में देश की करोड़ों महिलाएं बनी आत्मनिर्भर, नारी शक्ति वंदन बिल से होगा महिलाओं का सर्वांगीण विकासः- डॉ. अल्का गुर्जर
………………
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के राज में देश के भीतर विकास की राजनीति शुरू हुई हैः- डॉ. अल्का गुर्जर
………

जयपुर, 08 मई 2024। भाजपा की राष्ट्रीय सचिव डॉ. अल्का गुर्जर लोकसभा चुनाव प्रचार के लिए मध्यप्रदेश के देवास और रतलाम लोकसभा क्षेत्र में दो दिन के प्रवास पर पहुंची। इस दौरान उन्होने देवास लोकसभा क्षेत्र के शाजापुर विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न सामाजिक बैठकों और जनसभाओं में भाग लेकर स्थानीय लोगों को संबोधित किया। वहीं रतलाम लोकसभा क्षेत्र में महिला सम्मेलन सहित पार्टी पदाधिकारियों की बैैठक लेकर आगामी रणनीति पर विस्तार से चर्चा की। इसके बाद डॉ. गुर्जर ने विश्वप्रसिद्ध महाकाल मंदिर में दर्शन कर पूजा-अर्चना मंे भाग लिया।
भाजपा की राष्ट्रीय सचिव डॉ. अल्का गुर्जर ने देवास के बेरछा मंडल में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस राज में देश को बांटने की राजनीति होती थी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के राज में देश के भीतर विकास की राजनीति शुरू हुई है। पीएम मोदी की गारंटी में देश के वंचित, शोषित, गरीब और महिलाओं के विकास का काम होता है। आज भाजपा का कार्यकर्ता समर्पित और सेवाभाव से जुटा हुआ है, और इसी का परिणाम है कि भाजपा विश्व का सबसे बड़ा राजनैतिक दल बना है। आने वाले समय में पीएम मोदी के नेतृत्व में 2047 में विकसित भारत की संकल्पना पूरी होगी और भारत की अर्थव्यवस्था विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होगी। हम सभी को मिलकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में अबकी बार 400 पार के नारे को साकार करना है।
रतलाम लोकसभा क्षेत्र के सेलाना में महिला सम्मेलन को संबोधित करते हुए भाजपा की राष्ट्रीय सचिव डॉ. अल्का गुर्जर ने कहा कि भाजपा एक ऐसा राजनैतिक दल है जिसके कार्यकर्ता सेवा को ही कर्तव्य मानकर काम करते हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं के सर्वांगीण विकास के लिए महिला शक्ति वंदन बिल पारित कराया गया। पीएम मोदी के नेतृत्व में देश में आज करोड़ों महिलाएं महिला स्वंय सहायता समूह से जुड़कर आत्मनिर्भर बन रही हैं। वहीं महिलाओं के लिए लखपति दीदी, ड्रोन दीदी, पीएम आवास योजना के तहत महिलाओं को घर का मालिक बनाने का काम किया है।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RSS
Follow by Email
YouTube